January 14, 2026

कांग्रेस की रणनीति तैयार ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बोले प्रत्याशी चयन में न हो चूक


कांग्रेस की रणनीति तैयार ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बोले प्रत्याशी चयन में न हो चूक
कांग्रेस ब्रज प्रांत के अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने निकाय चुनाव को लेकर पुख्ता रणनीति को अंजाम दिया है। उन्होंने रविवार को मैरिस रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में पार्टी की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व पूर्व पदाधिकारी व पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। तय हुआ नगर निगम के 90 वार्डों में हर वार्ड पर वरिष्ठ पदाधिकारी, पीसीसी सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। यह पार्टी के लोकप्रिय दावेदारों के नाम संगठन को सुझाएंगे। चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ाया जाएगा। इसी तरह की व्यवस्था नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासदों के लिए बनाई गई है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की भी अहम भूमिका रहेगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व पर्यवेक्षक मुनेंद्र सूद वाल्मीकि आएंगे। अगर आरक्षण की घोषणा होती है, तो ये दावेदारों के आवेदन भी ले सकते हैं। योगेश दीक्षित ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव श्योराज जीवन, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं से विशेष सहयोग के साथ जुट जाने की अपील की। उन्होंने निकाय चुनाव समिति के चेयरमैन वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी से प्रत्याशी चयन में किसी भी प्रकार की चूक न करने की चेतावनी दी। उन्होंने पार्टी की सभी विभागों के पदाधिकारियों से सुझाव भी मां


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *