October 31, 2026

शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज को बताया विश्वासघाती, बोले-शिष्य होते तो बिना बताए नहीं जाते

0

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी बहू डिंपल यादव के लिए अपनी विधानसभा जसवंतनगर क्षेत्र में प्रचार कर रहे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि रघुराज खुद को तो मेरा शिष्य बताते हैं पर मेरे साथ बड़ा विश्वासघात किया है। जसवंतनगर के बसरेहर ब्लाक के ग्राम राहिन में नुक्कड़ सभा में शिवपाल सिंह ने कहा कि मैंने रघुराज सिंह शाक्य की नौकरी लगवाई और फिर उसे दो बार सांसद व एक बार विधायक बनवाया। इन सबके बाद भी उसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। कहा, रघुराज किसी भी शाक्य नेता को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए बीते विधानसभा चुनाव में इटावा सीट से सर्वेश शाक्य को हराने का काम किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed