November 4, 2026

कोतवाली क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बेटी की लाश दहेज लोभी दामाद ओर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

0

कोतवाली क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बेटी की लाश दहेज लोभी दामाद ओर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में दहेज लोभी पति और उसके ससुरालीजनों का खौफनाक चेहरा उस वक्त सामने आया है। जब एक दहेज लोभी पति ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अपनी ही 26 वर्षीय पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को फांसी के फंदे पर टांग दिया। बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने अपने दामाद सहित ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते अपनी बेटी की हत्या कर उसकी लाश को फांसी के फंदे पर टांगे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए लाश को कब्जे में लेकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। पुलिस ने 26 वर्षीय मृतिका अंजू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed