इंजीनियरिंग कालिज के ग्यारह छात्रों को मैसर्स लुटाह ग्रुप ऑफ कंपनीज डीएक्सबी द्वारा नियुक्त किया गया
इंजीनियरिंग कालिज के ग्यारह छात्रों को मैसर्स लुटाह ग्रुप ऑफ कंपनीज डीएक्सबी द्वारा नियुक्त किया गया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कार्यालय द्वारा आयोजित कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से हाल ही में उत्तीर्ण हुए 11 छात्रों को मैसर्स लूटाह ग्रुप ऑफ कंपनीज, दुबई ने अपने यहां चयन किया है।फरहान सईद (टीपीओ) ने बताया है कि बातचीत के दौरान भर्ती करने वाली टीम ने जेएचसीईटी में छात्रों की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर की सराहना की।फरहान सईद टीपीओ जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने कहा कि चयनित छात्रों में अबुल फैज अंसारी (बी.टेक इलेक्टिकल), इमरान अहमद (बी.ई. इलेक्ट्रिकल), मोहम्मद मुशीर (बी.टेक मैकेनिकल), मेराज अहमद खान (बी.ई मैकेनिकल), अमिजाद खान (बी.ई मैकेनिकल), अनस अंसारी, मोहम्मद एजाज खान (बी.टेक सिविल), शान मोहम्मद अंसारी, एमडी आजम महताब, मोहम्मद फैजी, मोहम्मद अबू तैयबा खान (बी.ई सिविल) शामिल हैं।
