September 14, 2026

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अखिलेश यादव उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

0

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अखिलेश यादव उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वास्थ्य सेवाओं पर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। पाठक ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी वेंटीलेटर पर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें बाहर निकलकर सच्चाई देखनी चाहिए। अखिलेश यादव की सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को गर्त में पहुंचाने का काम किया था। आज लोगों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जो विपक्षियों को पसंद नहीं आ रहा। लोगों को निश्शुल्क इलाज मिल रहा है। अस्पताल में दवाएं मिल रही हैं। चिकित्सक समय पर पहुंच रहे हैं। ध्यान रहे, अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर होने की बात कही थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed