September 14, 2026

:परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने अपने अयोध्या दौरे के अंतिम दिन परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

0

यूपी :परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने अपने अयोध्या दौरे के अंतिम दिन परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में रिकॉर्ड रखरखाव और लंबित मामलों से जुड़ी कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा के उपरांत अमेठी, बाराबंकी और बस्ती के पीटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।आयुक्त ने लंबित प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करने और कार्यालयी व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से, बैटरी रिक्शा और रामपथ पर संचालित गोल्फ कार्ट सेवाओं का विस्तृत अध्ययन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त, आगामी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थियों को परिवहन सेवाओं में 50 प्रतिशत किराए की छूट का लाभ प्रभावी रूप से दिलवाएं।परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सेवा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed