थाना खीरी क्षेत्र के कटकुसमा गांव में एक ट्रॉली के एंगल से करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया
लखीमपुर :थाना खीरी क्षेत्र के कटकुसमा गांव में एक ट्रॉली के एंगल से करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक सीतापुर जिले के भदफर गांव का निवासी बताया जा रहा है और अपने बहनोई के घर आया हुआ था। ग्रामीणों ने उसे फंदे से लटका देखा, जबकि उसके पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
