लखमीपुर बेलवां गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय रमेश पटेल के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया
यूपी :वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के लखमीपुर बेलवां गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय रमेश पटेल के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।इस दौरान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने स्वर्गीय रमेश पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पटेल के परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री जय प्रकाश दुबे, सुरेंद्र पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, अशोक गौतम, महामंत्री अवधेश मिश्रा, पर्वेश दुबे, किशन सिंह, देव प्रकाश दुबे, अमित पटेल, रिंकू, रविशंकर तिवारी, अतुल तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय रमेश पटेल के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उनके निधन से पार्टी एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
