January 14, 2026

राहुल गांधी की 42 हजार की टीशर्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने कसा तंज, लिखा- भारत देखो


राहुल गांधी की 42 हजार की टीशर्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने कसा तंज, लिखा- भारत देखो
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पहनावे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। इस यात्रा के दौरान पहनी गई राहुल गांधी की टी शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए भाजपा ने तंज किया है। भाजपा के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में राहुल की इस टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई है। भाजपा के टि्वटर हैंडल राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उस टी शर्ट की भी फोटो ट्वीट की गई है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहनी है। इस ट्वीट के मुताबिक यह सफेद पोलो टी शर्ट बरबेरी कंपनी की है और इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपए की बताई गई है। ट्वीट के साथ तंजिया अंदाज में कैप्शन लिखा है, भारत देखो। इसके जरिए भारत राहुल गांधी द्वारा सादगी के साथ इस यात्रा का आयोजन की पोल खोलने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। कांग्रेस के मुताबिक यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *