उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार, ललन सिंह ने बताया कौन सी हो सकती है सीट
उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार, ललन सिंह ने बताया कौन सी हो सकती है सीट
प्रधानमंत्री पद की दौर से खुद को लगातार अलग बता रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का आफर मिल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को यहां कहा-यह नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है कि अगला लोकसभा चुनाव वे कहां से लड़ना पसंद करेंगे। सच यह है कि यूपी के अलावा देश के कई अन्य राज्यों से भी उन्हें चुनाव लड़ने का आफर लगातार मिल रहा है। सिंह ने कहा कि अभी नीतीश कुमार का मुख्य लक्ष्य विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र में अगली सरकार गैर भाजपा दलों की बने। लोकसभा चुनाव लड़ने न लड़ने का फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार पर निर्भर है. माहौल बन रहा है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि देश में गैर भाजपा दलों की सरकार बनाने के लक्ष्य को नीतीश कुमार जरूर हासिल करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयागराज की फुलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना को वे स्वीकार नही कर रहे हैं। खारिज भी नही कर रहे हैं। सिर्फ फुलपुर ही नहीं, अंबेडकरनगर और मिर्जापुर के पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नीतीश उनके क्षेत्रों से लोकसभा का चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि गोलबंदी में सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह के शामिल होने बाद से स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।
