एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले अलीगढ़ में आयोजित होगा वीरांगना राजमाता जीजाबाई मातृशक्ति सम्मान
एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले अलीगढ़ में आयोजित होगा वीरांगना राजमाता जीजाबाई मातृशक्ति सम्मान
एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के क्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई के सम्मान में 18 सितंबर 2022, रविवार सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक पराग रेस्टोरेंट रामघाट रोड़, अलीगढ़ में “वीरांगना राजमाता जीजाबाई” मातृशक्ति सम्मान नामक निःशुल्क योग, ताइक्वांडो, चित्रकला, मेहंदी, नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग का साँस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में नारीशक्ति का नेतृत्व कर रहीं लगभग 140 मातृशक्ति को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 110 प्रतिभागी भारतीय वस्त्रों में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माॅडल एवं टीवी अभिनेत्री कुसुम सिंह कविता करेंगी। संस्था के संस्थापक डबल ए ब्रदर्स कृष्णभक्त अभिषेक सक्सैना एवं आशु सिंघल ने बताया कि एटरनल जीनियस वन संस्था निरंतर सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता और वैदिक संस्कृति को बढावा देने की दिशा में प्रयासरत है।
