द्वितीय शतचंडी महायज्ञ यज्ञ में कलश यात्रा का किया गया आयोजन

मितौली खीरी विकासखंड मितौली की ग्राम तेंदुआ में द्वितीय श्री शतचंडी महा यज्ञ एवं संत सम्मेलन के प्रथम दिन कलश यात्रा का आयोजन यज्ञ स्थल से रतहरी स्थित कष्ट हरण धाम पर पवित्र नदी का वैदिक मंत्रोचार के साथ जल कलशो में भरा गया माताओं बहनों ने घट को सर पर रख कर भजन गीत गाते हुए पैदल यात्रा कर धटो को यज्ञ स्थल तक लाया गया यज्ञ आयोजक प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यज्ञ का आयोजन 25 फरवरी 2021 दिन गुरुवार से लेकर 3 मार्च 2021 दिन बुधवार तक आयोजित किया जाएगा 26 फरवरी 2021 को वैदिक पूजन, दिनांक 27 फरवरी 2021 को अग्नि प्रकट व दिनांक 3 मार्च 2021 को कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे के आयोजन के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा ।प्रदेश व क्षेत्र के विद्वान जिसमें मुख्य रूप से कथा व्यास आचार्य रजनीश तिवारी , पिसावां सीतापुर अनमोल मिश्र, सीतापुर से पधारे मनीष शास्त्री, हरगांव से दीपक शुक्ल, हरदोई से कथावाचक अखिलेश मिश्र ,मितौली लोहागढ़ से मानस मर्मज्ञ शास्त्री गिरधारी लाल त्रिवेदी ,महाभारत के महारथी मनोज कुमार शुक्ल दानपुर, सीतापुर बड़ागांव आदितेन्द्र तिवारी शिखर के मुखारविंद से भगवत चर्चा सुनने को मिलेगी इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार कोटेदार, लालता सिंह , अरुण सिंह, विक्रम सिंह ,वेद प्रकाश सिंह, अमर सिंह, सहित दुर्गा स्वरूपा माताएं बहने देवतुल्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
