उपचुनाव:मैनपुरी में डिंपल के सामने भाजपा के रघुराज, आजम खां की रामपुर और खतौली सीट के उम्मीदवार भी घोषित
उपचुनाव:मैनपुरी में डिंपल के सामने भाजपा के रघुराज, आजम खां की रामपुर और खतौली सीट के उम्मीदवार भी घोषित
भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया है। रामपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया हैमुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी को टिकट दिया गया है। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर के खेड़ा धौलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1968 को हुआ है। उनकी शिक्षा एमकाम है। इटावा लोकसभा से वे दो बार सांसद 1999 व 2004 में चुने गए थे। 2012 में वे इटावा विधान सदर के विधायक भी रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का खास माना जाता है।
