आजम खां का किला ध्वस्त कर बीजेपी ने खिलाया कमल आकाश बने रामपुर विधायक
आजम खां का किला ध्वस्त कर बीजेपी ने खिलाया कमल आकाश बने रामपुर विधायक
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में रामपुर सीट भी जीत ली। यहां पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सपा प्रत्याशी आसिम राजा को भाजपा के आकाश सक्सेना ने 33702 वोटों से सपा को हरा कर रामपुर में कमल खिलाया।रामपुर विधानसभा सीट पर लंबे समय से आजम खां का दबदबा कायम था। वह 10 बार इस सीट पर विधायक चुने गए, जबकि इस सीट पर भाजपा का कमल कभी नहीं खिल सका। भड़काऊ भाषण मामले में तीन साल की सजा होने के बाद आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद हुई तो यहां उपचुनाव हुए। जिसमें भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया। वह इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन उस समय हार गए थे। उपचुनाव में वह भाजपा का कमल खिलाने में सफल रहे।
