January 13, 2026

प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला कहा हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा


प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला कहा हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस सरकार और भाजपा पर हमलावर है। राहुल गांधी के लिए देश भर से समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस आज देश व्यापी सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि हमारे परिवार ने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र को पोषित किया।हम नहीं रुकेंगे- प्रियंका गांधी राजघाट पर उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे हमें डराकर और अपमानित करके हमें चुप करा सकते हैं? सुनो, हम नहीं रुकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर कुछ लोगों को दी जा रही है। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अदाणी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *